Muzaffarpur Blast की जांच करेगी SIT, सिटी SP के नेतृत्व में टीम का हुआ गठन

मुजफ्फरपुर के बेला फेज 2 में नूडल्स फैक्ट्री ब्लास्ट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SSP जयंतकांत ने SIT का गठन किया है। सिटी SP राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी शहर से फरार हैं। SSP ने हर हाल में इनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। हालांकि अबतक किसी का सुराग नहीं मिला है।




सूत्रों की माने तो हादसे के एक घंटे के बाद ही सभी आरोपी शहर से निकल गए। इनका मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ हो गया था। इसलिय पुलिस को लोकेशन भी नहीं मिल रहा है। हालांकि उन सभी के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छापेमारी कर आरोपितों का सुराग खोजने में SIT जुट गई है। दर्जनों मोबाइल नम्बर को भी सर्विलांस पर रखा गया है। ताकि कहीं से सुराग मिल सके।


थाने से अस्पताल का चक्कर लगाते रहे परिजन
सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक दो मृतकों के परिजन थाना से अस्पताल का चक्कर काटते रहे। शाम में उन्हें शव मिला। दरअसल बेला थाना से अज्ञात बताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मेडिकल में जब परिजन ने शव की पहचान की तो वहां बताया गया कि दोनों अज्ञात है।


वहां से परिजन फिर भागकर बेला थाना पहुंचे। लेकिन, यहां से कोई ठोस जवाब मिला। ओस तरह से शाम के चार बजे गए। तब जाकर शव वहां से आया। फिर पहचान कराकर परिजन को सौंपा गया। दोनों मृतकों की पहचान ओमप्रकाश राय और मयान सहनी के रूप में हुई है। दोनों नरकटियागंज के धोबाई के रहने वाले थे। इन दोनों की पत्नी यहां लाश लेने पहुंची थी।


चुरा मिल में काम करते थे दोनों
मृतक ओमप्रकाश की पत्नी रीना ने बताया कि पांच वर्ष से दोनों चुरा मिल में काम करते थे। बगल के नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। उस समय ये चुरा मील में थे। तेज़ धमाका से दीवार और छत गिरा। जिससे इनदोनो की मौत हो गयी।


आपदा विभाग की टीम ने की जांच
सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने फैक्ट्री में जांच की। मौके पर फायर सर्विस के IPS गौरव मंगला, आपदा के ADM अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बियाडा की टीम भी साथ मे थी। ADM ने बियाडा की टीम पर नाराजगी जताई। कहा कि रविवार को पूरे दिन वे लोग फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों की सूची के लिए परेशान रहे। लेकिन, बियाडा के कोई अधिकारी सामने नही आये। किसी के पास वर्कर की लिस्ट नहीं थी। ये तो लापरवाही की हद है। उन्हें बियाडा के टीम पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।


बाहरी सुरक्षा भी देख रही टीम
ADM ने बताया कि औधोगिक क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा के साथ बाहरी सुरक्षा भी देखा जा रहा है। क्योंकि फैक्ट्री में जहां पर बॉयलर था। उसके पास कोई दीवार नहीं थी। चुरा मील की दीवार से ये काम चला रहे थे। जिस कारण धमाका के बाद चुरा मील की दीवार भी ढह गई। पूरे क्षेत्र का जायजा लिया जा रहा है कि बाहरी सुरक्षा कितनी मजबूत है।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *