मुजफ्फरपुर में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, कपड़े फटे हुए और मुंह से निकल रहा था झाग

मुजफ्फरपुर: अहले सुबह कथैया में पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव मिला था। वहीं कुछ देर बाद मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली सेन में खेत मे एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। कपड़े फटे हुए थे। मुंह से झाग निकल रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा को गयी। स्थानीय लोग दुष्कर्म और हत्या की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को गिरफ्तार करे।




12 साल पूर्व हुई थी शादी
थानेदार ने बताया कि महिला की शादी 12 साल पूर्व हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। मायके से भी लोग आ गए हैं। अबतक किसी प्रकार का संदेह नहीं जाहिर किया गया है। महिला के नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। प्रतीत होता है की जहर का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत की सच्चाई का पता लगेगा।


कपड़े थे अस्त-व्यस्त
स्थानीय लोगों ने बताया महिला का कपड़ा अस्त व्यस्त था और फटा हुआ भी था। उसका एक चप्पल भी अलग था। इससे कई तरह की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने उसके बच्चों से भी पूछताछ की। लेकिन, घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मौत की गुत्थी सुलझाने की कवायद की जा रही है।

INPUT: JNN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *