मुजफ्फरपुर के बेला फेज-2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में और भी FIR दर्ज हो सकती है। इस फैक्ट्री के बगल में स्थित चूड़ा मिल के संचालक अजय कुमार ने भी बेला थाना में FIR दर्ज करने को आवेदन दिया है। उन्होंने भी नूडल्स फैक्ट्री के संचालक विकास मोदी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी फैक्ट्री की दीवार से नूडल्स फैक्ट्री का काम चल रहा था।
![]()

![]()
![]()
बॉयलर के बाद एक ही दीवार थी, जो चूड़ा मिल की थी। अगर नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर के बाद एक और दीवार होती तो शायद उनकी फैक्ट्री को नुकसान नहीं पहुंचता। अगर पहुंचता भी तो जान माल की क्षति नहीं होती। लेकिन, संचालक और प्रबंधन की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। इसमें चूड़ा मिल में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। साथ ही करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई कौन करेगा।
![]()
![]()
इधर, बेला थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि अभी दूसरी FIR नहीं दर्ज हुई है। सिर्फ एक ही FIR दर्ज है, जो बियाडा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। अब तक करीब 5 आवेदन अलग-अलग केस दर्ज करने के लिए मिले हैं। जिनके परिजन की मौत हुई है। उन्होंने भी थाना में आवेदन दिया है। इस पर वरीय अधिकारियों से विचार करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि अलग-अलग FIR दर्ज करना है या एक ही FIR में सबको शामिल करना है।
![]()
![]()
बियाडा ने माना संचालक की लापरवाही से घटना
क्षेत्रीय प्रभारी ने जो FIR दर्ज कराई है। उसमें संचालक सह निदेश विकास मोदी के साथ उनकी पत्नी श्वेता मोदी को भी आरोपी बनाया गया है। लिखा है कि ये दोनों इस फैक्ट्री के निदेशक हैं। इन्हीं की लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसके अलावा, सुपरवाइजर दिग्विजय और राहुल, मैनेजर उदय शंकर समेत अन्य हैं।





INPUT: Bhaskar
