अच्छी खबर: अब Muzaffarpur से टाटा-रांची व गोरखपुर के लिए चलेंगी BSRTC की बसें, परिवहन विभाग ने जारी किया परमिट

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से झारखंड के टाटा व रांची और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए सरकारी बसों का परिचालन होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने परमिट जारी किया है।




उत्तर प्रदेश और झारखंड सरकार से कांउटर साइन होने के बाद इसका परिचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही भाड़ा भी तय किया जाएगा।


इसकी जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अशीष कुमार ने बताया कि काउंटर साइन के बाद परिचालन शुरू किया जाएगा। नए साल में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम टाटा, रांची और गोरखपुर जाने वालें यात्रियों को सौगात देगी। मालूम हो कि, वर्तमान में टाटा व रांची के लिए एक दर्जन से अधिक निजी बसों का परिचालन हो रहा है। वहीं, गोरखपुर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस चलाई जा रही है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *