Muzaffarpur पहुंचे CM नीतीश, स्टालों का किया निरीक्षण, समाज सुधार अभियान के तहत जीविका दीदियों से कर रहे संवाद

मुजफ्फरपुर। सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के एमआइटी ग्राउंड पहुंच गए हैं। वे अभी स्टालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद यहां से समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे।




उनके समाज सुधार अभियान की मुहिम की कड़ी आज मुजफ्फरपुर से भी जुड़ जाएगी। अभियान के क्रम में सीएम यहां एमआइटी के मैदान में चार जिलों की जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। जीविका दीदियों के माध्यम से वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयास का हाल जानेंगे। जीवन के कठिन समय में संघर्ष से सफलता हासिल करने वाली दीदियों की कहानी भी उनकी जुबानी सुनेंगे।



दीदियों को वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के अधिकारियों के साथ वे समाहरणालय के सभाकक्ष में शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


करीब पांच घंटे शहर में रहेंगे सीएम
एमआइटी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। वे सबसे पहले फोटो गैलरी एवं विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण करेंगे। जीविका दीदियों के स्वागत गान के बाद समाज सुधार अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है।


इसके तुरंत बाद पांच जीविका दीदी अपने अनुभव साझा करेंगी। इन दीदियों का चयन कर लिया गया है। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्य सचिव एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री का संबोधन होगा। कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों में चेक वितरण के बाद मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

INPUT: JNN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *