मुजफ्फरपुर। पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। इस क्रम में सदर थाना की खबड़ा पंचायत में इसके उल्लंघन का मामला पाया गया। अंचल निरीक्षक अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को पांच के खिलाफ एफआईआर कराई है।
इसमें संभावित मुखिया प्रत्याशी निगम कुमारी, निवेदक पवन कुमार ओझा, सह निवेदक कुमार गौरव के अलावा संभावित मुखिया प्रत्याशी डॉ. अलका शर्मा व निवेदक निगमानंद उर्फ नीरज ओझा शामिल को नामजद किया है। एफआईआर के मुताबिक, खबड़ा शिव मंदिर के समीप चौराहे पर दोनों संभावित मुखिया प्रत्याशियों व इनके निवेदकों के दो पोस्टर लगे थे। पोस्टर उतारने के दौरान नष्ट हो गया। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।