मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि देश भर में नूडल्स फैक्ट्री ब्लास्ट कांड की घटना गरमाई हुई है। सत्ता और विपक्ष सबकी जुबां पर एक ही बात है। हर कोई ब्लास्ट कांड के दोषी को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कर रहा है। लेकिन, मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान के तहत पहुंचे CM नीतीश कुमार ने इस घटना का जिक्र तक नहीं किया।
घायलों से मिलना और कुशलक्षेम पूछना तो दूर की बात है। CM ने मंच से नई-पुरानी यादें ताजा की। मुजफ्फरपुर से उनका खास लगाव है, ये भी कहा। लेकिन, उनकी जुबां पर एक बार भी ब्लास्ट कांड नहीं आया।
उन्होंने पहले MIT कॉलेज में जीविका दीदी को संबोधित किया। इसके बाद कई जिलों के DM के साथ समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। लेकिन, ब्लास्ट कांड में क्या हुआ। इससे सम्बन्धित सवाल भी किसी से नहीं पूछा। अब इसे देखते हुए विपक्ष ने हमला करना शुरू कर दिया है। राजद के MLC इसराइल मंसूरी ने कहा कि इस ब्लास्ट कांड में सात लोग मर गए। कई घायल होकर अस्पताल में पड़े हैं। लेकिन, CM ने एक बार भी इसकी चर्चा नहीं की। समाज सुधार अभियान बस एक दिखावा है। ये बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री सिर्फ अपना बाजार बना रहे हैं।
INPUT:Bhaskar