देश मे बढ़ रहे कोरोना के मामले में मुजफ्फरपुर में भी आखिरकार दस्तक दे दी। गुरुवार को GRP के जवान समेत 6 पॉजिटिव मरीज मिले। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इनका एंटीजेन कीट से रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसमें GRP मुजफ्फरपुर का जवान भी है। फिलहाल सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शुक्रवार का इनका RTPCR टेस्ट के लिए नमूना लिया जायेगा।
![]()

![]()
![]()
एंटीजन कीट के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सितंबर के बाद पहली बार जिला के जांच केंद्र पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। सदर अस्पताल में इनका एंटीजन किट से जांच हुआ था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनके कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। फिलहाल सभी सामान्य है। आगे के लिए दवाएं बताई गई है।
![]()
![]()
डॉ. दास ने कहा कि सितंबर में भी एंटीजन कीट से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन, RTPCR टेस्ट में उसका रिपोर्ट निगेटिव आया था। अब इस बार जब RTPCR जांच होगा। तभी इसका पता लगेगा। हालांकि, प्रारंभिक जांच में जो लक्षण सामने आए हैं। वे कोरोना के प्रतीत हो रहे हैं। इसका सत्यापन करने के लिए RTPCR जांच किया जाएगा। पॉजिटिव मरीजों में GRP जवान के अलावा 1 वैशाली और 3 शहरी क्षेत्र के हैं।





INPUT: Bhaskar
