मुजफ्फरपुर के बेला फेज 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री को सील करने में पेच फंस गया है। दरअसल, फैक्ट्री के मेन गेट और पीछे वाला गेट तो सुरक्षित है। लेकिन, फैक्ट्री की उत्तर दिशा में जो दीवार थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। इससे बाहर से आने जाने का रास्ता बन गया है। एरिया बड़ा होने के कारण इसे सील करने में मुश्किलें आ रही है। इसे देखते हुए गुरुवार को मुसहरी CO सुधांशु शेखर ने दलबल के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
![]()

![]()
![]()
ध्वस्त दीवार वाले एरिया का निरक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि यह काफी दूरी में हैं। इसे सील करने में दिक्कतें आएंगी। इसके बाद CO वहां से निकल गए।उन्होंने बताया कि निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट SDO को सौंपेंगे। इसके बाद जो निर्देश दिया जाएगा। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
![]()
![]()
बता दें कि फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने के कारण उत्तर दिशा का दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। बॉयलर वहीं पर लगाया गया था। इसी कारण बगल के चुरा मील और दैनिक अखबार का प्रिंटिंग प्रेस भी क्षतिग्रस्त हुआ था।
![]()
![]()
24 घंटे पुलिस फोर्स की तैनाती
फैक्ट्री पर 24 घंटे एंटी रायट बटालियन (ARB) के जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी बाहरी को भीतर जाने की अनुमति नहीं है। गेट को बंद कर दिया गया है। किसी प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारी के जाने पर ही गेट खोलने का निर्देश दिया गया है।
![]()
![]()
अब वारंट लेने की कवायद
फैक्ट्री संचालक और उसकी पत्नी समेत अन्य आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब वारंट लेने की कवायद में बेला पुलिस जुट गई है। संभावना है कि 3 जनवरी को कोर्ट खुलने के बाद वारंट के लिए कोर्ट में प्रे किया जाएगा। इसके बाद फिर पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। अगर तय समय तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।





INPUT: Bhaskar
