मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी को लेकर गुरुवार को नगर निगम में बैठक हुई। इसमे मेयर राकेश कुमार पिंटू ने जलजमाव से निजात को लेकर प्रस्ताव रखा। जिसमे उन्होंने शहर का पानी सीधे फरदो में गिरने की बात कही। बैठक स्मार्ट सिटी के CEO भूदेव चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमे मेयर के अलावा परामर्शदर्शी के रूप में LS कॉलेज के प्रचार्य डॉ. ओपी राय और MIT के प्रचार्य भी थे।
![]()

![]()
![]()
मेयर में बैठक में प्रस्ताव रखा कि अभी जो ड्रेनेज सिस्टम तैयार हो रहा है। अगर उसका पानी फरदो मे गिरेगा तो शहर को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि मालगोदाम से ब्रह्मपुरा तक ड्रेनेज सिस्टम तैयार हो रहा है। जिसका ढलान ब्रह्मपुरा की तरफ है। इसे संजय सिनेमा रोड से दामोदरपुर गुमटी होते हुए सीधे फरदो की तरफ करने की आवश्यकता है। इससे शहर का पूरा पानी सीधे सीधे फरदो में गिरेगा और जलजमाव की समस्या नहीं होगी। मेयर ने कहा कि CEO ने उनके प्रस्ताव को सराहा है और इसे लागू करने की बात कही है।
![]()
![]()
ट्रैफिक सिस्टम पर भी चर्चा :
स्मार्ट सिटी की बैठक में ट्रैफिक को लेकर भी चर्चा हुई। इसमे जाम से निजात दिलाने और सड़कों के चौड़ीकरण का एजेंडा तय हुआ। जिन जगहों पर अक्सर जाम की समस्या रहती है वहां से अतिक्रमण को खाली कराकर नो वेंडिंग जोन और बैरिकेडिंग खराने की बात कही गयी।
![]()
![]()
2023 के अप्रैल से दिखेगा कार्य :
स्मार्ट सिटी के धीमी कार्य पर मेयर ने कहा कि इस बिंदु ओर CEO से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्मार्ट सिटी का कार्य 2023 के अप्रैल से धरातल पर दिखने लगेगा। अभी तो जगह-जगह पहले नाला दुरुस्त करने में लग रहा है। इसके साथ सरैयागंज में फेस लिफ्टिंग का काम भी जारी है। धीरे-धीरे कार्यों में तेज़ी लाया जा रहा है। इसके तहत सिटी पार्क और सिकंदरपुर स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी होना है। उक्त जगहों पर लेक और पूल बनाया जाएगा।





INPUT: Bhaskar
