अच्छी खबर: अब ग्रेटर मुजफ्फरपुर में SKMCH भी होगा शामिल, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर : अब एसकेएमसीएच को भी नगर निगम के दायरे में लाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने एसकेएमसीएच को नगर निगम की सीमा में लाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यह पहले निगम क्षेत्र के विस्तार को भेजे गए प्रस्ताव के अलावा है।




बुधवार को समाज सुधार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने डीएम के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसे गुरुवार को डीएम ने सरकार के पास भेजा है।


सबमर्सिबल पंप पर लगेगा आटोमेटिक स्टार्टर
नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में लगाए गए सभी सबमर्सिबल पंप पर अब आटोमेटिक स्टार्टर लगेगा। यह जानकारी नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने दी है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि बिजली की भी बचत होगी। पंप को आन-आफ करने के लिए कर्मचारियों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


नगर निगम के विस्तारीकरण के विरुद्ध समाहरणालय पर धरना चार को
नगर निगम के विस्तारीकरण के विरोध में मुशहरी प्रखंड की 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की बैठक हुई जिसमें चार जनवरी को इसके खिलाफ समाहरणालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद अगर सरकार नहीं मानी तो एनएच का चक्का जाम किया जाएगा। भीखनपुर प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक जयशकर प्रसाद यादव ने कहा कि पहले बेटर मुजफ्फरपुर तब ग्रेटर मुजफ्फरपुर शहर के 49 वार्डो को नरक से मुक्त कराया जाए। उसके बाद विस्तारीकरण की बात हो।


मुखिया भूषण सिंह ने कहा कि सरकार अगर बात नहीं मानी तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। मौके पर मो. इनायत, प्रकाश चंद्र, अनिल कौशिक, मिक्की राम, जिला पार्षद मुकेश सहनी, संजीव साहू, नंदन झा, भोला राय, नीतू कुमारी, पंकज कुमार, संजय पासवान, नरेश कुमार वर्मा, भोला चौधरी, बिरजू शाह, संजय कुमार, सुनीता सिंह, विनय वर्मा आदि थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *