मुजफ्फरपुर। शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से खतरनाक स्थिति बन रही है। आम लोग से लेकर अधिकारी तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम ने शहर में सैनेटाइजेशन शुरू कर दिया है।
रविवार को नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसका आदेश जारी किया। अपराह्न साढ़े तीन बजे के निगम की चार गाड़ियां शहर में छिड़काव के लिए निकली। कलेक्ट्रेट से अभियान शुरू किया गया है।
निगम प्रशासन ने सभी वार्ड पार्षदों से भी छिड़काव के लिए मोहल्लों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद सैनेटाइजेशन के लिए रूटीन शेड्यूल जारी किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि भीड़-भाड़ वाली व चिकित्सा से जुड़ी जगहों, मुख्य सड़कों, बस स्टैंड व स्टशेन के आसपास निरंतर छिड़काव कराया जाएगा। सैनेटाइजेशन के लिए पर्याप्त दवा है। वार्डों में छिड़काव के लिए सभी वार्ड पार्षदों को मशीन भी दी गई है। नगर आयुक्त ने शहर में कूड़ा उठाव कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।
INPUT: Hindustan