भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर बिहार, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

मुजफ्फरपुर। पहाड़ों पर बर्फवारी व पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर बिहार में लगातार चौथे दिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।




सोमवार की रात न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे कनकनी बढ़ गई। हालांकि, मंगलवार की सुबह सात बजे से ही मौसम साफ हो गया, पर तेज हवा के कारण कनकनी जारी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान उत्तर बिहार में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है। आमतौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर बिहार का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य बताया गया है।

INPUT:Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *