Muzaffarpur के SKMCH में Corona संक्रमित पहला मरीज हुआ भर्ती, RJD विधायक और कई Doctor भी मिले संक्रमित

मुजफ्फरपुर में कोरोना संक्रमित पहला मरीज SKMCH के कोरोना वार्ड में भर्ती हुआ है। वह सोनवर्षा का रहने वाला है। सर्जरी विभाग में उसका आपरेशन हुआ था। ऑपरेशन से पूर्व उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव आया। उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिले में तीसरी लहर के दौरान अबतक यह पहला कोरोना संक्रमित मरीज है, जिसे भर्ती करने की ज़रूरत पड़ी है। इससे पहले जो भी 304 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।




SKMCH के 11 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमे एक सर्जरी विभाग के डॉक्टर भी हैं। इसके अलावा मीनापुर से RJD विधायक मुन्ना यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि कोई लक्षण नहीं था। एहतियात जांच करवाने गए थे जिसमें पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाइयां लेनी शुरू कर दिया है।


IG ऑफिस के पांच पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव
जिले में हर दिन कोरोना पांव पसार रहा है। बुधवार को सबसे अधिक 123 मामले सामने आए थे। वहीं, आज अब तक 64 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। जिसमें IG ऑफिस के पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव पाया गया है। जंक्शन पर 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि अन्य सदर अस्पताल और IG ऑफिस में हुए जांच में पॉजिटिव आये हैं। पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया।


सभी पुलिसकर्मियों के जांच किया जा रहा है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 हो गयी है। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। प्रारम्भिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। विशेष परेशानी होने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।


महिला वार्ड में बनेगा जांच सेंटर
जांच कराने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। औसतन पांच-छह हजार लोगों का जांच किया जा रहा है। जिस कारण अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने निर्देश जारी किया है कि सदर अस्पताल स्थित महिला वार्ड में भी कल से कोरोना का जांच किया जाएगा। अभी नशा मुक्ति केंद्र भवन में जांच किया जा रहा है।


SKMCH में 200 बेड तैयार
SKMCH अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया कि ऑक्सिजन वाला 200 बेड तैयार है। लेकिन, अभी सभी बेड खाली है। एक भी मरीज की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़े। लेकिन, विभागीय तैयारी पूरी है। ऑक्सिजन प्लांट भी चालू हो चुका है। जिससे मरीजों को कोई समस्या नहीं होगी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *