मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्तिथ पुरानी बाजार मुहल्ले में चोरी का आरोप लगाकर दो नौकरानी बहनों की जमकर पिटाई की गई। उसे पीटने वाली उनकी मालकिन ही थी। दोनों पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। इस दौरान दोनों पर किरोसिन तेल भी छिड़क दिया। हल्ला-हंगामा होने पर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद लोगों ने दोनों बहनों को किसी तरह बचाया।
![]()

![]()
![]()
इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने दोनों बहनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
![]()
![]()
सदर अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार दोनों बहनों के सर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हाथ व पैर पर भी काटने का प्रयास किया गया है। पीड़ित उर्मिला देवी ने बताया कि वह बैरिया मुहल्ले की रहने वाली है। उसकी बहन प्रमिला पुरानी बाजार स्थित मालकिन के घर पर चौका बरतन का काम करती है। वह भी वहीं पर पिछले डेढ़ महीने से साथ रह रही है।
![]()
![]()
पीड़ित महिला का आरोप है कि मालकिन अक्सर अपना सामान गुम कराकर घर चली आती है। फिर, घर पर आकर चोरी का आरोप लगाती है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने चोरी का आरोप लगाकर दोनो बहनों पर धारदार हथियार से हमला किया। इतना ही नहीं, हत्या करने की नियत से शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क दिया।





INPUT: Bhaskar
