मुजफ्फरपुर। कोविड पर नियंत्रण के लिए शहर में शुक्रवार से तीन दिनों तक विशेष मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त आदेश जारी किया।
![]()

![]()
![]()
इसके तहत शहर में 28 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। अधिकारियों को सख्ती से जांच करने व बिना मास्क पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
![]()
![]()
शहर में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क जाने वाले या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 28 जगहों पर रविवार तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रखंडों में बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। संयुक्त आदेश जारी होने के बाद गुरुवार को शहर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दजनों लोगों को जुर्माना किया गया।





INPUT: Hindustan
