मुजफ्फरपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने उत्तर प्रदेश के निवर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। कहा कि योगी आदित्यनाथ एक समुदाय के लोगों को टारगेट करते हैं। नफरत फैलाने का काम करते हैं।
![]()

![]()
![]()
तमन्ना हाशमी ने कहा कि वे धर्म की राजनीति करने नहीं जा रहे हैं। वे जुल्म व जुल्म करने वालों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने जा रहे हैं। इंसाफ होना चाहिए व इंसाफ की बात होनी चाहिए। आप एक समुदाय को टारगेट करते हैं, वो बंद होना चाहिए।
![]()
![]()
कहा कि यूपी से योगी आदित्यनाथ को उखाड़ फेंकना होगा। यही उनका टारगेट है। बिहार का बेटा पूरी मजबूती व ताकत से चुनाव लड़ेगा। साथ में पूरी टीम जाएगी। लोगों से मिलकर मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेंगे।





INPUT: Bhaskar
