Muzaffarpur में 2 बच्चों की मां ने आग लगा की आत्महत्या, पति से फोन उठाने को लेकर हुआ था विवाद

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित चकबासू में एक महिला ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर भाड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। मृतका चकबासू निवासी मो.बिलाल की पत्नी शबनम खातून थी।




मामले में उसके पति ने बताया कि पत्नी से विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि बच्चों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर शबनम परेशान हो गई थी। मैंने उसे समझाया और फिर दूसरा काम करने चला गया। ऐसे में मेरे मोबाइल पर किसी का कॉल आने लगा। वहीं, मैंने जब अपनी पत्नी को अपनी को फोन उठाने के लिए कहा। लेकिन उसने मना कर दिया, इस पर हमारा विवाद हो गया।


इसी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद घर के सभी लोग काम पर चले गए थे। माँ व बहन घर के ऊपर थी। पत्नी घर मे अकेली थी। इसी बीच उसने मिट्टी तेल छिड़कर खुदको आग लगा ली। जिसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वह बच नहीं सकी।


मायके वालों में मचा कोहराम
इधर, घटना की सूचना पर मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया गया कि मृतका का मायके कुढ़नी में है। मौत की खबर सुनते ही मायके वालों में चीत्कार मच गई। वहीं, उनके मामा मो.इसराइल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर उन्हें शबनम की मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि वे लोग मौके पर पहुंचे है। जहां शबनम का शव चौकी पर रखा हुआ था।

मृतका के परिजनों ने आशंका जताई कि ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला है। कहा कि शबनम की ननद का शादी हो चुका है। लेकिन, फिर भी वह मायके में रहती थी। उनका अक्सर विवाद भी होता था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आग कैसे लगी उन्हें नहीं पता है।


8 साल पूर्व हुई थी शादी, दो बच्चे की मां थी मृतका
मृतका के पति बिलाल ने कहा कि उनकी शादी 8 साल पूर्व हुई थी। वह ग्रिल बनाने का काम करते है। कहा कि उनके दो बच्चे है। एक 5 साल का रेहान व दूसरा ढाई साल का शेहान है। पति ने कहा पत्नी थोड़ी जिद्दी मिजाज की थी। इधर, मृतका के देवर मो.फूलबाबू ने बताया की वे काम पर थे। इसी दौरान घर से कॉल आया की भाभी ने खुदको आग लगा ली है। जिसके बाद आनन फानन में उसे ऑटो में लादकर अस्पताल ले गए। कहा कि इस दौरान शबनम ने कहा की भैया को डराने के लिए थोड़ी सी आग लगाई थी। हमकों बचा लो। जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, वह बच नही सकी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *