दिल्ली के बालिका गृह में मिली 55 दिन से लापता मुजफ्फरपुर की 2 छात्राएं, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर से बीते 55 दिनों से लापता दो नाबालिग छात्राएं दिल्ली के बालिका गृह में हैं। दिल्ली पुलिस से दोनों के सबंध में नगर पुलिस से जानकारी मांगी, तब इसका खुलासा हुआ।




पांच दिन पहले ही दोनों के परिजनों ने नगर थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी। अब आईजी पंकज सिन्हा ने दोनों छात्राओं को दिल्ली से लाने के लिए नगर थाने के पीएसआई सत्येंद्र कुमार और दो महिला सिपाहियों को भेजने का आदेश दिया है।


दोनों नाबालिग छात्राएं 21 नवंबर से लापता हैं। परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। पांच दिनों पहले नगर थाने में उनके लापता होने की सूचना दर्ज कराई। एक छात्रा की उम्र 12 और दूसरी की उम्र 15 साल बताई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दोनों करोलबाग में सड़क पर भटकती मिली थी। पूछताछ के दौरान शुरुआत में परिजनों का नाम नहीं बताया।


दोनों को कात्यायनी बालिका गृह में रखा गया, जहां बाद में परिजनों के बारे में जानकारी दी। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने नगर पुलिस से संपर्क कर दोनों के परिजनों का सत्यापन करने के लिए कहा। तब दिल्ली पुलिस को बताया गया कि नगर थाने में दोनों के लापता होने का केस दर्ज है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *