मुजफ्फरपुर। विशेष मास्क जांच अभियान के तहत शनिवार को 776 लोगों पर जुर्माना किया गया। अभियान के दूसरे दिन भी चौक-चौराहों पर अधिकारियों ने सघन जांच की। रविवार को भी शहरी क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा।
![]()

![]()
![]()
इसके अलावा प्रखंड स्तर पर भी मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में डीएम ने दोनों एसडीओ के साथ ही सभी उच्च अधिकारियों को लगाया है। एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने मिठनपुरा थानाध्यक्ष के साथ मिठनपुरा चौक से लेकर पक्की सराय चौक व जेल चौक पर मास्क जांच अभियान चलाया।
![]()
![]()
उन्होंने लोगों को भीड़ नहीं लगाने और शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने की सलाह दी। एसडीओ पूर्वी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी बीडीओ व थानाध्यक्ष को भी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।





INPUT: Hindustan
