Muzaffarpur में अभी और गिरेगा पारा, ठिठुरन भरी ठंड से अभी 2 दिनों तक निजात नही

मुजफ्फरपुर। ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री तक और गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट से कनकनी और बढ़ेगी। रविवार को हल्की धूप और आसमान साफ होने के बाद भी दिनभर मौसम सर्द बना रहा।




शाम होते गलन वाली ठंड शुरू हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार सर्द पछिया हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

INPUT: HINDUSTAN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *