Muzaffarpur में हाड़ कंपाने वाली ठंड, धूप नही निकलने से बढ़ी परेशानी, मौसम विभाग ने भी किया अलर्ट

पिछले दो दिनों से पछिया हवा की तेज गति ने मुजफ्फरपुर जिले समेत पूरे उत्तर बिहार में ठंड को और बढ़ा दिया है। आलम यह हो गया है कि लोग बारिश की परेशानी से बाहर निकले ताे अब फिर से ठंड कंपाने लगी है। हड्डी कंपा देनेवाली इस ठंड की असली वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी है। इस वजह से मैदानी भागों का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।




मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी ठंड से राहत मिलने की कोई भी संभावना नहीं है। यदि पछिया हवा के चलने की यही रफ्तार बरकरार रही तो रात में तापमान छह डिग्री तक जा सकता है। इसलिए कोरोना महामारी के बीच ठंड की इस मार से खुद को बचाकर रखने की जरूरत है।


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास तो न्यनूतम तापमान आठ से 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद थी, लेकिन तेज पछिया हवा के कारण न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पछिया की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो दो तीन दिन में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास आ जाएगा। इसके बाद कनकनी में एकदम से बढ़ोतरी होगी और ठंड बढ़ेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *