पूरा देश इन दिनों आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं भारतीय डाक विभाग ने भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 75 लाख पोस्टकार्ड पीएमओ कार्यालय भेजने का लक्ष्य रखा है और कई स्कूलों में पोस्टकार्ड का वितरण किया था।
![]()

![]()
![]()
वही मुजफ्फरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में इस महोत्सव के तहत 41 फीट चौड़ा और 27 फीट लंबा एक विशालकाय पोस्टकार्ड बनाया गया है। इस अनूठे विशाल पोस्टकार्ड पर अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्टकार्ड निर्माण में स्कूल के कला शिक्षक धीरज कुमार को तकरीबन हफ्ते भर का समय लगा है।
![]()
![]()
बता दें कि इमल्शन पेंट, सीमेंट पेंट और फैब्रिक पेंट से इस विशाल पोस्टकार्ड को बनाया गया है और केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह प्रदर्शित है।
![]()
![]()
प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आजादी की लड़ाई में गुमनाम सेनानियों के बारे में बच्चों को जानकारी देने की यह पहल है।
![]()
![]()
वही कला शिक्षक धीरज कुमार ने बताया कि आज के आधुनिकता भरे दौर में बच्चे पोस्टकार्ड के बारे में भूल चुके है। इस पोस्टकार्ड निर्माण से बच्चों के दिमाग में इसकी छवि हमेशा रहेगी। साथ ही साथ इस बड़े पोस्टकार्ड को लेकर लिंबा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दावा पेश किया गया है।





