Muzaffarpur के गोला बांध रोड में रास्ता विवाद को लेकर झड़प, वार्ड पार्षद पर हथियार लहराने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड में रास्ता के विवाद में जमकर मारपीट और झड़प हुई। इसमे एक पक्ष से लक्ष्मी साह और उनके परिवार के लोग जख्मी हो गए। बुधवार की शाम टाउन थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसमेx वार्ड पार्षद केपी पप्पू और उनके भाई जीवन कुमार पर आरोप लगाया।




पीड़ित परिवार ने वार्ड पार्षद पर हथियार लहराने और इसके बल पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। लक्ष्मी साह ने कहा कि वार्ड पार्षद समेत सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। जमीन पर पटककर गला दबाने का प्रयास किया। बीचबचाव करने गयी उनकी पत्नी पर भी हमला किया। वार्ड पार्षद ने हथियार दिखाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली।


इधर,वार्ड पार्षद ने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। लक्ष्मी साह खुद दीवार को तोड़ रहा था। उक्त निर्माण कार्य उनके भाई ने करवाया था। जिसपर अवैध कब्जा करने की नीयत से तोड़ दिया गया था। वे बस मामला सुलझाने गए थे।


पीड़ित लक्ष्मी साह ने बताया कि ये रास्ता उनका निजी है। उसी रुख का मकान भी उन्होंने बनवाया है। कई वर्षों से आरोपी उसपर कब्जा करना चाह रहे हैं। उनलोगों ने जबरन दीवार का निर्माण भी कर दिया। इसे उन्होंने तोड़ दिया था। इसी बात को लेकर सभी आरोपी घर मे घुस गए और मारपीट की।


टाउन इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है। मामले से CO को भी अवगत करा दिया गया है।क्योंकि ये भूमि विवाद से सम्बंधित मामला है। पुलिस विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *