पद्मश्री से सम्मानित Muzaffarpur की किसान चाची की हालत अभी भी गंभीर, सांस लेने में हो रही है परेशानी

पटना। पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची उर्फ राजकुमारी देवी की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही। उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अभी वे खुद से सांस नहीं ले पा रही हैं, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर से नहीं हटाया गया है।




पटना की सिविल सर्जन डा. विभा कुमारी ङ्क्षसह ने बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हास्पिटल के निदेशक पद्मश्री डा. विजय प्रकाश से बात की थी। उन्होंने बताया कि अग्नाशय में सूजन है। इस कारण उनके फेफड़े पर काफी बुरा असर पड़ा है। बुधवार की सुबह विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की समीक्षा करेगी। यदि दवाओं के असर से वे खुद से सांस लेने में सक्षम हो गई होंगी तो वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें कुछ दिन तक आइसीयू में ही रखा जाएगा।


उधर, किसान चाची के पुत्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हालत में कुछ खास सुधार नहीं है। अभी सरकार के स्तर से इलाज में आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। पारू विधायक अशोक सिंह के चिकित्सक पुत्र डा.शिवम राज अस्पताल में आए थे। उन्होंने इलाज की समीक्षा की।


डा.शिवम ने सलाह दिया कि जो हालत है उसमें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता। इसलिए धैर्य रखकर इलाज कराएं। वहीं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी उनका हालचाल लिया। खुद आकर अस्पताल में मिलने की बात स्वजन को बताई। मालूम हो कि 15 जनवरी को किसान चाची की तबीयत अचानक खराब हो गई।


सरैया व मुजफ्फरपुर में इलाज के बाद स्वजन गंभीर स्थिति में सोमवार की सुबह पटना के बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके पैंक्रियास में सूजन तथा सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से वेंटिलेर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक पद्मश्री डा विजय प्रकाश ने बताया कि हालत अभी जटिल है।


कहा, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। संभव है उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाए। पारू विधायक अशोक ङ्क्षसह ने कहा कि किसान चाची की स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे क्षेत्र के लोग चिंतित है। वह बुधवार को पटना जाकर अस्पताल में उनसे मिलेंगे। इससे पहले जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिए तथा शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

INPUT: JNN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *