Muzaffarpur में पकड़ाया 25 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी, व्यवसाई से लूट के बाद से था फरार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से हरियाणा और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए 25 हज़ार इनामी कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। आरोपी कुमोद राम औराई का रहने वाला बताया गया है। उससे पूछताछ कर हरियाणा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की कवायद कर रही है। अपराध जगत से वर्षों से नाता रखने वाला कमोद राम की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।




पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरपुर में भी उसके ऊपर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है। बैंक लूट, लूट, डकैती समेत कई मामले में उसकी तलाश पुलिस को थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। गुरुवार को हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से करवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि कमोद राम को पंचायत चुनाव से पूर्व हरियाणा गया हुआ था।


10 लाख लूटकर हुआ था फरार
हरियाणा में ही उसने एक व्यवसाई को लूटने की साजिश रची थी। अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसने एक व्यवसाई से 10 लाख रुपये लूट लिए। फिर वहां से फरार हो गया था। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। लेकिन, उसका सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उसपर 25 हज़ार रुपये का इनाम की घोषणा सरकार द्वारा की गई।


चुनाव लड़ने की थी इच्छा
पुलिस का कहना है वह पंचायत चुनाव भी लड़ने की इच्छा रखता था। लेकिन, इस बार वह चुनाव में खड़ा नहीं हुआ था। वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस कारण उसके सही लोकेशन का पता नहीं लग रहा था। इसी दौरान उसके औराई में होने की सूचना हरियाणा पुलिस को मिली। गुरुवार को हरियाणा पुलिस औराई थाना पहुंची। यहां थानेदार राजेश कुमार को मामला से अवगत कराया गया। इसके बाद संयुक्त रूप से रेड कर उसे दबोच लिया गया। थानेदार ने बताया कि उसके सभी मामले को खंगाला जा रहा है। उसमे उसे रिमांड किया जाएगा।

INPUT:Bhakar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *