मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर कोरोना जांच कराने से अधिकांश रेल यात्री बच रहे हैं। जांच काउंटर तक पहुंचने से पहले ही रेल यात्री ‘बाइपास होकर निकल जाते हैं। सख्ती नहीं होने से संक्रमण फैलने का डर बना रहता है।
जंक्शन पर हर दिन करीब 15 से 20 हजार रेल यात्री दूसरे प्रदेशों से आते हैं, लेकिन जांच औसतन एक हजार से 12 सौ ही हो रही है। बाकी यात्री बचकर निकल जाते हैं। काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी उन्हें बुलाते रहते हैं, लेकिन यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ता। जंक्शन पर स्वास्थ्य विभाग के छह कोरोना जांच काउंटर हैं।
इसमें से दिन में पांच और रात में एक काउंटर काम करता है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीके दास ने बताया कि जंक्शन पर करीब डेढ़ हजार जांच की जा रही है। सरकार का आदेश है कि सभी की जांच नहीं करनी है। जिनमें लक्षण हैं, उनकी ही जांच की जाएगी।
INPUT:Hindustan