बिहार में गुलाब तूफान (Gulab Cyclone) का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यह तूफान सीधे तौर पर तो बिहार तक नहीं पहुंचा, लेकिन इसके कारण हुए स्थानीय बदलावों के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सारण, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गया आदि जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
![]()

![]()
![]()
आपको बता दें कि सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों को छोड़कर प्राय: सभी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। इस बीच चिंता की एक और बात यह है कि देश के कुछ हिस्सों में एक और नए तूफान शाहीन (Shahin Cyclone) का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि इसका असर बिहार तक आने की उम्मीद नहीं है।
![]()
![]()
बिहार में इस बार देर तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखंड और बिहार के आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुुआ है। धीरे-धीरे इसके उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने और बिहार के अधिकांश भागों को प्रभावित करने का अनुमान है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक 35-45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। मानसून ने इस बार मौसम विज्ञानियों को चिंतित कर दिया है। वजह यह कि मानसून इस बार सामान्य से अधिक अवधि तक सक्रिय रहने वाला है। बिहार समेत देश के तमाम हिस्सों में मानसून का असर अभी दिख रहा है।
![]()
![]()
तीन अक्टूबर के बाद कमजोर होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन अक्टूबर के बाद तेज हवा का प्रभाव एवं मानसून कमजोर हो जाएगा। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए कहीं भारी बारिश तो कहीं अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार मानसून कम से कम एक सप्ताह देरी तक सक्रिय रहने वाला है। यह स्थिति बिहार सहित देश के तमाम हिस्सों में देखी जा रही है।
![]()
![]()
नवादा और जमुई में भारी बारिश की संभावना
नवादा, जमुई जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वैशाली, समस्तीपुर, खगडिय़ा जिलों को लेकर रेट अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर भारी वर्षा व आकाशीय बिजली चमकने व मेघगर्जन की संभावना है। वहीं भोजपुर, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण जिले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
![]()
![]()
शहर- तापमान
- पटना – 32.8
- गया – 31.3
- भागलपुर – 31.6
- मुजफ्फरपुर – 31
- (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
![]()
![]()
तीन अक्टूबर तक बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से जारी राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान में एक अक्टूबर को बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चलने के आसार जाहिर किए गए हैं। ऐसी स्थिति कम से कम तीन अक्टूबर तक बनी रह सकती है। फिलहाल दक्षिण पश्चिम बिहार के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने आज वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया के लिए रेड अलर्ट, पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय के लिए आरेंज अलर्ट और भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, गया, जमुई, लखीसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।





INPUT: JNN
