अभी नही रुकेगी बारिश, अगले 24 से 36 घंटो तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया Alert

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में अभी बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नही है। अगले 24 से 36 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ जिलों थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को अगले 6 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है।




डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उतर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैँ। एक अक्टूबर से अगले 24 से 36 घंटों के दौरान तराई एवं मैदानी जिलों में हल्के से मध्यम वर्षा हो सकती है।


गोपलगंज, मधुबनी, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण के जिलों में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। इसके बाद आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।


सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 70 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 06 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक दिन पुरवा हवा उसके बाद दो दिन पछिया हवा तथा अखिरी के दो दिन फिर से पुरवा हवा चलने की संभावना है। शिवहर जिले में शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बह रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वही मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन तेज हवा बहती रहेगी। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती हैं।


पश्चिम चंपारण देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवा भी चल रही है। बारिश की वजह से सड़क पानी से लबालब हो गया है।

INPUT: JNN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *