ड्यूटी में लापरवाही के लिए मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल के दो उच्च कक्षपाल को जेल अधीक्षक बृजेश कुमार मेहता ने सस्पेंड कर दिया। उच्च कक्षपाल शंकर पासवान व पंकज कुमार सिंह पर ड्यूटी और कैदी की देखरेख में लापरवाही बरतने का आरोप था। दोनो को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्यवाही संचालन को लेकर जेल IG से अनुशंसा की बात कही है।
![]()

![]()
![]()
बता दें कि, दोनों उच्च कक्षपाल के खिलाफ जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने रिपोर्ट किया था। बताया था कि दोनों अपने ड्यूटी के दौरान सर्तक नहीं रहता है। लापरवाही बरतता है। इससे अन्य कक्षपालों में भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही बंदियों का भी मनोबल इससे बढ़ रहा है।
![]()
![]()
पिछले महीने भी इनदोनो की लापरवाही के कारण दो बंदी आपस में उलझ गया था। इसके बाद बंदी को सेल में रखना पड़ा है। दोनों उच्च कक्षपालों को चेतावनी भी दी गयी थी। बावजूद इसके ये कार्य के प्रति समर्पित नहीं थे। लगातार इनकी कर्तव्यहीनता सामने आ रही थी। इस दौरान इन दोनों ने एक कैदी की देखरेख में भी लापरवाही बरती। जिस कारण वह बंदी भागने की फिराक में थे। लेकिन, जेल प्रशासन की सजगता से उसके मंसूबे सफल नहीं हुए। इसमें भी इन दोनों की लापरवाही सामने आई थी। इसी के बाद इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट की गई। इसी आधार पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।





INPUT:Bhaskar
