मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर निवासी प्रभात कुमार ने जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख की ठगी के आरोप में ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर भगवानपुर निवासी मो.शहनवाज उर्फ लाडले समेत तीन को आरोपित किया है।
एफआईआर के मुताबिक, मिठनपुरा चौक की जमीन 97 लाख रुपये कट्ठा के अनुसार प्रभात कुमार से बिक्री का सौदा जमीन मालिक मो. शमीम और उनकी पत्नी ने तय किया। तीन कट्ठा 10 धूर जमीन का तीन करोड़ 28 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद 21 लाख रुपये पेशगी में दिया गया। इसके बाद महदनामा भी जमीन मालिक ने बना दिया। फिर इसी जमीन को मो. शहनवाज उर्फ लाडले को बेच दी गई।
वहीं, लाडले ने कहा कि बहुत पहले ही जमीन मालिक रुपये लेकर कागजात बना चुके थे। प्रभात कुमार ने बाद में जमीन मालिक से क्या लेन-देन की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
