Muzaffarpur में Police का सधन जांच अभियान, 70 बाइक हुई जब्त, 95 हजार रुपए जुर्माना वसूली

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को शहर में सघन बाइक जांच अभियान चलाया। पुलिस ने 70 बाइक अलग-अलग थाना क्षेत्र से जब्त की।

95 हजार रुपए जुर्माना वसूली के बाद 50 बाइक को मुक्त किया गया, जबकि कागजात की कमी पर 20 बाइक थाने में रखी गई हैं। साथ ही हर चौक-चौराहे पर संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। बिना हेलमेट ल ट्रिपल लोडिंग पर ऑन स्पॉट चालान काटा गया। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि विशेष बाइक चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट व लापरवाही बरतने वाले बाइक सवार युवकों को विशेष रूप से पकड़ा जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *