Muzaffarpur में पलटा सरसो तेल लदा ट्रक, कंटर लूटने को जुट गई लोगों की भीड़

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सरैया पथ स्तिथ सिंगैला पुल के समीप सरसों तेल लदा एक मालवाहक (407) ट्रक कंटेनर से टकरा गया, जिससे दोनों वाहनों के चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गए।

घटना की खबर सुनते ही सड़क पर बिखरे तेल का कंटर लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को इलाज के लिए पीएचसी भेजवाया और बचे तेल के कंटरों को सुरक्षित थाने ले गई। चालक आमोद भगत ने बताया कि वे चकिया से सरैया सरसों का तेल लोड कर जा रहे थे। सामने मोड़ होने के कारण आगे खड़ा कंटेनर नजर नहीं आया और ट्रक टकरा गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *