Bihar में शराबियों और माफियाओं को पकड़ने का काम देने पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध

चोरी-छिपी शराब पीने व इसकी आपूर्ति करने वाले को पकड़ने के काम में शिक्षकों को लगाए जाने का शिक्षक संघ ने विरोध किया है। टेट स्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, गोपगुट ने के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कहीं न कहीं शिक्षकों के जानमाल से सरकार खिलवाड़ कर रही है।

जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि शिक्षकों को उनके मूल कार्यों में ही ईमानदारी से लगाया जाए, जिससे नई पीढ़ी का भविष्य संवर सके। नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। जब बच्चे चरित्रवान बनेंगे तभी आगे चलकर एक अच्छे समाज का निर्माण होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *