उत्तर बिहार में नहीं मिलेगी ठंड से राहत, यहां जानिए 2 फरवरी तक क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान ?

ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो डिग्री तक और पारा लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दो फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके मुताबिक, उत्तर बिहार के जिलों में पछुआ हवा चलने से कनकनी और ठंड का प्रकोप बना रहेगा। सुबह के समय कुहासे का सामना करना होगा। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सात से दस किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। दूसरी ओर पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *