मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी चौक की है, जहां आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बाइक सवार लुटेरे बैंक लूटने पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान ही स्थानीय लोगों को भनक लगी। फौरन पुलिस को सूचना दे दी गई। मोतीपुर थानेदार अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से बैंक को घेर लिया।
![]()

![]()
![]()
इसके बाद लुटेरों ने खुद को फंसता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई। इसमें चार लुटेरों को गोली लगी। पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। वहीं अन्य मौके से फरार हो गए।
![]()
![]()
सूचना मिलने पर SSP जयंतकांत समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि पचरुखी चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच है। बाइक सवार इसे ही लूटने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घायल लुटेरों को SKMCH भेजा गया है।





यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Muzaffarpur Wow पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Muzaffarpurwow.com पर…
