मुजफ्फरपुर नगर निगम में 4 कर्मियों के बीच बंटा राजस्व वसूली का जिम्मा, नगर आयुक्त ने जारी किए आदेश

मुजफ्फरपुर नगर निगम में राजस्व वसूली के लिए चार कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हाल में राजस्व के प्रधान सहायक के रिटायरमेंट के बाद काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया था।

 

 

शुक्रवार को इस बारे में नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत प्रॉपर्टी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन, स्टॉल इन सभी विभागों से वसूली की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को प्रभार दिया गया है।

 

 

आदेश के तहत संबंधित कर्मियों को अविलंब योगदान देकर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को प्रभार देने की प्रक्रिया भी चल रही थी।

 

 

इसमें सुशील कुमार को प्रॉपर्टी टैक्स का प्रभार, उमेश कुमार को स्टॉल व ट्रेड लाइसेंस, राजीव कुमार को अतिक्रमण पेशकार व दीपेंद्र प्रसाद सिंह को विज्ञापन का प्रभार दिया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *