मुजफ्फरपुर नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति की बैठक 11 फरवरी को होगी। मेयर राकेश कुमार उर्फ पिंटू ने स्थायी समिति की बैठक को लेकर दोबारा पत्र जारी कर दिया है। बताया कि एजेंडा में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
साथ ही निगम बोर्ड की बैठक के लिए भी योजना बनाई जा रही है। मेयर ने बताया कि 17 फरवरी को बोर्ड की बैठक के लिए विचार किया जा रहा है। हालांकि, अबतक तिथि तय नहीं हुई है। बता दें कि इस बार पार्षदों से भी प्रस्ताव मांगा गया है, जिसे सशक्त स्थायी समिति में शामिल किया जाएगा।
