मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार से शुरू हो रहे जाइकोव डी टीकाकरण के लिए शुक्रवार को एएनएम को जिला स्वास्थ्य समिति में ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग में मेडिकल कालेज, सदर अस्पताल, मुशहरी और कुढ़नी की नर्सों को बुलाया गया था।
नर्सों को टीका देने की तकनीक के बारे में बताया गया। इससे पहले भी एएनएम को टीका देने की ट्रेनिंग दी गई थी। जाइकोव डी टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाना है।
