मुजफ्फरपुर में कुढ़नी थाना के तुर्की स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रवि शेखर की कार का शीशा तोड़कर गुरुवार की रात बदमाशों ने लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा लिया।घटना मोतीझील फ्लाईओवर पर घटी।
इस संबंध में बालूघाट निवासी डॉ. रवि शेखर ने नगर थाने में शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने मोतीझील में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। डॉ. रवि ने बताया कि खरीदारी के लिए मोतीझील गए थे। फ्लाईओवर पर कार पार्किंग की थी। एक घंटे बाद खरीदारी कर लौटे तो कार की ड्राइविंग सीट की दाहिनी साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा लैपटॉप व अन्य सामान गायब था। लैपटॉप की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई। नगर पुलिस छानबीन में जुटी है।
