Muzaffarpur कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक पर F.I.R दर्ज, जानिए पूरा मामला

पत्नी के बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खिन्न होकर कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में तुर्की ओपी के धुरमुहां निवासी युवक विपिन सहनी के खिलाफ नगर थाने में सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के बयान पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई।

 

विपिन कलेक्ट्रेट गेट पर अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आत्मदाह का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद जवानों और दंडाधिकारी ने उसे दबोच लिया। इसकी सूचना पर पहुंचे नगर थाने के सब इंस्पेक्टर ने उसे अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसके पास से केरोसिन का गैलन और माचिस जब्त की। पुलिस ने आत्मदाह करने के मामले को संज्ञेय अपराध माना और उसके खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *