एक बार फिर MP अजय निषाद ने अपने बयान से बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मियां, कहा- उपेंद्र कुशवाहा फ्रस्ट्रेशन में तो मुकेश सहनी में ज्ञान की कमी

मुजफ्फरपुर से BJP सांसद अजय निषाद एक बार फिर से हमलावर मूड में हैं। हाल में दिल्ली से लौटने के बाद वे बयानबाजी से बचते दिख रहे थे, लेकिन शनिवार को वे पुराने अंदाज में दिखे। दरअसल, MP एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।




यहां उन्होंने दिल खोलकर अपनी बातें रखी। सबसे पहले RJD पर हमला बोला। जब उनसे पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी राजद में शामिल होने वाले हैं। NDA को छोड़ देंगे। RJD की सरकार बनेगी।


इस पर सांसद ने कहा कि RJD मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 5 साल तक सरकार चलेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। जिसको जो सोचना और बोलना है, बोलने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके बाद मुकेश सहनी द्वारा 24 सीटों पर MLC चुनाव लड़ने का ऐलान करने की बात पूछने पर कहा कि अब तक तो 165 उम्मीदवार की सूची जारी नहीं कर पाए हैं। 24 MLC कहां से लाएंगे। मुजफ्फरपुर से किसको खड़ा करेंगे। यह देखने वाली बात होगी, जो आएगा आने दीजिए। हम तैयार हैं।


ज्ञान की कमी है
मुकेश सहनी द्वारा लगातार निषाद आरक्षण की मांग उठाने पर उन्होंने एक वाक्य में कहा कि उनमें ज्ञान की कमी है। इससे ज्यादा क्या बोल सकते हैं। इसके बाद उन्होंने JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को फ्रस्ट्रेशन में बताया। जब उनसे पूछा गया कि कुशवाहा ने बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया है।


उन्होंने कहा कि वे फ्रस्ट्रेशन में हैं। काफी समय NDA में भी रहे हैं। फिर UP में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध में चुनाव लड़े। बाद में मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान देते हुए MLC बनाया। फिर संसदीय दल का नेता बनाया, लेकिन वह अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। सबसे पहले उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसको तो पूरा करें।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *