हाय रे मुजफ्फरपुर नगर निगम ! उदाशीनता के चलते ‘काले पानी’ की सजा झेल रही मुजफ्फरपुर की जनता, जलजमाव से जीना हुआ दुश्वार

मुजफ्फरपुर नगर निगम का वार्ड संख्या 42 स्थित कालीबारी रोड में जलजमाव की समस्या से शहरवासी त्रस्त हो चुके हैं। मुख्य रोड से पानी निकासी की कोई व्यवस्था है ही नहीं जिससे मेन रोड से जुड़े श्री कृष्ण श्याम पथ, श्री राम आशीष राम मार्ग, श्री बालाजी हनुमान मंदिर गली आदि में नाले का पानी जमा है ।।

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार 2 वर्ष से ऐसी ही बदहाल स्थिति में वे लोग जी रहे हैं व 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद स्थिति और बद से बदतर हो गई।।

समस्या को लेकर लोगों का कहना है कि चतुर्भुज स्थान से मालीघाट चौक तक नाले की सफाई हुई ही नहीं शिकायत हुई तो जनप्रतिनिधि से लेकर निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। समस्या को लेकर जब लोग सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो निगम की ओर से तीन कर्मियों पर कार्रवाई की गई लेकिन पानी निकासी के लिए तब भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई।।

निगम प्रशासन की माने तो मालीघाट से चतुर्भुज स्थान चौक होते हुए हाथी चौक के रास्ते पानी की निकासी होती है लेकिन इट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कारण हाथी चौक इलाके में निर्माण कार्य शुरू है जिससे इसकी निकासी बाधित हो रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *