मुजफ्फरपुर के बालूघाट मोहल्ले में सोमवार को मिट्टी से जाम मेन आउटलेट को 24 घंटे बाद खोला जा सका। दोपहर के समय पुलिस बल के साथ निगम की टीम मोहल्ले में पहुंची। जेसीबी से मिट्टी हटाई गई।
इसके बाद पानी का बहाव सामान्य हो सका। निगम की ओर से कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मैनेजर कर रहे थे। बता दें कि बीते रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर मेन आउटलेट को बंद कर दिया था। सूचना पर निगम की टीम पहुंची, लेकिन जेसीबी नहीं होने के कारण नाला खोलने में सफलता नहीं मिली। प्रशासनिक स्तर पर नाला जाम नहीं करने को लेकर आसपास के लोगों को हिदायत दी गई है।
