मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में मोतिहारी की एक छात्रा फर्जी द्वारा कागजात के सहारे MBBS में एडमिशन लेने का मामला सामने आया है। SKMCH में एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इसी दौरान मोतिहारी की एक छात्रा एक एलांटमेंट लेटर लेकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने SKMCH पहुंची। जहां उसका कागजात गलत पाए गए। कागजात के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उसे साफ्टवेयर से एडिट किया गया था।
![]()

![]()
![]()
इस आधार पर उक्त एलांटमेंट कागजात को निरस्त करते हुए छात्रा पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी। खुद को फंसता हुआ देख छात्रा ने बहस शुरू कर दिया। जिससे मामला बढ़ने लगा। इसके बाद छात्रा ने हाइकोर्ट तक जाने की बात कही और वहां से चुपके से निकल गयी। SKMCH प्रबंधन उसे खोजता रह गया। लेकिन, वह नहीं मिली।
![]()
![]()
SKMCH के नामांकन प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एलांटमेंट कागजात से छेड़छाड़ का मामला आया था। पोर्टल पर जांच करने और वह कागजात फर्जी पाया गया। इसके आधार पर छात्रा का एडमिशन नहीं हुआ। उक्त छात्रा को कड़ी चेतावनी दी गई। वह दावा कर रही थी कि उसने ऑनलाइन कांउसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की है। इसके बाद उसे एलॉटमेंट लेटर मिला है। हालांकि जब उसे कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी तो भाग निकली।
![]()
![]()
गुमराह करने का किया प्रयास
इधर, डॉ. विनोद ने बताया कि फर्जीवाड़ा पकड़ाने के बाद उसने सभी को गुमराह करने का प्रयास किया। अपने एलॉटमेंट लेटर को सही बताया। लेकिन, जब लेटर की हकिकत बतायी गई तो वह हाईकोई जाने की बात कहकर निकल गयी। उसकी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि गया में इसी तरह का एक मामला सामने आया था।
![]()
![]()
इसमे फर्जी कागजात के आधार पर एडमिशन लेने का प्रयास किया गया था। जब इसकी गहनता से जांच कराई गई तो पता लगा कि छात्रा ने 30 हजार में एक साइबर कैफे से फर्जी एलॉटमेंट लेटर तैयार कराया है। जो एक साफ्टवेयर के माध्यम से एडिट किया गया था। एलॉटमेंट लेटर पर दूसरे छात्रा के रोल नम्बर को एडिट किया गया था।
![]()
![]()
बेतिया कॉलेज में हो चुका एडमिशन
बताया जाता है कि जिस असल छात्रा के एलॉटमेंट लेटर के साथ उसने छेड़छाड़ की थी। उस असल छात्रा का एडमिशन बेतिया मेडिकल कॉलेज में हो चुका है। उसी का एलॉटमेंट लेटर लेकर वह सॉफ्टवेयर से एडिट करवाकर फर्जी तरीके से एडमिशन करवाने आयी थी। रोल नम्बर से की गई जांच में इसका पता लगा।
![]()
![]()
राज्य में दो मामला आया सामाने
बताया गया कि नामांकन पोर्टल पर एडिट करने की ऑप्शन है। उसका लाभ साइवर कैफे वाले उठा रहे हैं। गया में एक छात्रा तथा SKMCH के एक छात्रा का नाम सामने आया है। दोनो मामले में इसी तरह एलॉटमेंट पेपर के साथ छेड़छाड़ किया गया था।
![]()
![]()
SKMCH प्रचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि नामांकन में जो फर्जीवाडा पकड़ा गया है। उससे मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। नामांकन प्रभारी व उनकी टीम की सर्तकता से गलती नहीं हो सकी। पहले से ज्यादा सतर्कता रखी जा रही है। उस छात्रा का पता कर कानूनी कार्रवाई करने की कवायद की जा रही है।





INPUT: Bhaskar
