आपूर्ति विभाग राशन कार्डधारियों का सत्यापन करा रहा है। इसमें जिले में अभी एक लाख 20 हजार 657 वैसे राशन कार्डधारी हैं, जिनके राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का आधार लिंक नहीं है।
भविष्य में ऐसे लाभुकों के राशन कार्ड से उन सदस्यों का नाम डिलीट हो जाएगा और यूनिट भी घट जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बताया कि मंगलवार को विभाग के सचिव द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राशन कार्ड में आधार लिंक से वंचित सदस्यों को लिंक कराएं।
