मुजफ्फरपुर में जांच में तेजी के लिए एनसीडी में अलग से रखे जाएं डॉक्टर, दिल्ली WHO से आई टीम ने दिया सुझाव

Muzaffarpur जिले में एनसीडी (गैर-संचारी रोगों) कार्यक्रम की जांच करने मंगलवार को दिल्ली डब्ल्यूएचओ की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। टीम ने मुशहरी सीएसची और सदर अस्पताल के एनसीडी ओपीडी का निरीक्षण किया।

टीम में डॉ. किरण दुर्गद और डॉ. संजीव शामिल थे। टीम सुबह 11 बजे मुशहरी सीएचसी पहुंची और वहां बीपी, शुगर और एनसीडी में आने वाली दूसरी बीमारियों के इलाज का हाल जाना। इसके बाद डॉक्टरों और नर्स से जांच के बारे में पूछताछ की।

टीम दो घंटे तक मुशहरी सीएचसी में रही। इसके बाद टीम सदर अस्पताल की एनसीडी सेल पहुंची। टीम ने यहां प्रभारी डॉ. शिव शंकर से एनसीडी के बारे में जानकारी ली। टीम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एनसीडी के लिए अलग से डॉक्टर रखे जाएं, जिससे जांच में तेजी आ सके। केंद्र सरकार ने इसके बारे में प्रावधान भी बनाया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *