Muzaffarpur के विशेष निगरानी कोर्ट में दो बिजली इंजीनियरों पर परिवाद दर्ज, घूस नहीं देने पर धमकी देने का आरोप

दो लाख रुपये घूस नहीं देने पर बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करा देने की धमकी देने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के सिद्दीकी लेन निवासी उद्यमी संजीव कुमार अग्रवाल ने विशेष निगरानी कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।

इसमें उन्होंने कल्याणी उत्तरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार, चंदवारा उत्तरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता शशिभूषण व तीन अज्ञात को नामजद किया है। कोर्ट ने परिवाद पर सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। परिवाद में उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्दीकी लेन में पत्नी नमकीन की फैक्ट्री चलाती है। आरोपी जेई द्वारा गलत तरीके से मीटर रीडिंग कर 13 लाख रुपये का बिल भेजा। बिल सुधार के लिए हाईकोर्ट व उपभोक्ता फोरम में केस किया। ।

  1. हाईकोर्ट के आदेश पर मीटर बदलने के साथ बिल में सुधार किया गया। 30 किलोवाट भार को 50 किलोवाट करने की मांग की गई। चार फरवरी को दोनों से मुलाकात की। इस दौरान सहायक अभियंता ने दो लाख रुपये घूस की मांग की। रुपये नहीं देने पर सात दिनों में बिजली चोरी के आरोप में छापेमारी कर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।
Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *