Muzaffarpur में होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को नगर निगम जारी करेगा नोटिस, 31 मार्च तक भुगतान नहीं होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

लम्बे समय से होल्डिंग टैक्स लटका कर रखने वालों को अब नोटिस जारी किया जाएगा। होल्डिंग टैक्स के सभी बकायेदार यदि 31 मार्च तक बकाये का भुगतान नहीं करते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होल्डिंग टैक्स प्रभारी सुशील कुमार ने मंगलवार को टैक्स वसूली की समीक्षा की। इसमें उन्होंने बकायेदारों की सूची लम्बी रहने पर डिमांड नोटिस भेजने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी वार्ड के तहसीलदार को अपने-अपने वार्ड के बड़े बकायेदारों की सूची एक सप्ताह में देने का आदेश दिया गया है। उन्होंने 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य का हर हाल में सौ फीसदी वसूली करने का आदेश दिया है। जिन तहसीलदारों की वसूली रिपोर्ट की स्थिति अच्छी नहीं है उनपर उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी भी दी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *