मुजफ्फरपुर। बेल पर छूटे शराब माफियाओं पर नजर रखी जायेगी। इसके लिए उत्पाद मामले के विशेष कोर्ट से बेल पर छूटे माफियाओं की सूची बनायी जायेगी। इस संबंध में मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अभियोजन अधिकारियों से बेल पर छूटे आरोपितों की सूची की मांगी है।
![]()

![]()
![]()
सूची मिलने के बाद विभाग व पुलिस जेल से छूटे आरोपितों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा सूची में शामिल शराब धंधेबाजों व माफियाओं की मौजूदा गतिविधियों के बारे में गोपनीय तरीके से जांच करायी जायेगी।
![]()
![]()
धंधेबाजों व माफियाओं द्वारा पुन: शराब के धंधे में संलिप्तता पाई जाने पर पुलिस व विभाग के स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी। आरोपितों की बेल रद्द कराने के लिए भी कवायद की जा सकती है।
![]()
![]()
मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट स्थित उत्पाद मामले के दोनों स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट द्वारा बेल पर छूट कर फरार हुए धंधेबाजों व माफियाओं की सूची तैयारी की जा रही है। उत्पाद मामले के अभियोजन अधिकारियों द्वारा आरोपितों की सूची को मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजी जायेगी।





INPUT: Hindustan
